Lyrics Alert

Wednesday, August 7, 2019

दिल ना दिया - Dil Na Diya (Kunal Ganjawala, Krrish)

Movie/Album: कृष (2006)
Music By: राजेश रोशन
Lyrics By: विजय अकेला
Performed By: कुणाल गांजावाला

दिल ना लिया, दिल ना दिया
दिल ना लिया, दिल ना दिया
तो बोलो ना बोलो क्या किया
दिल ना लिया, दिल ना दिया
तो बोलो ना बोलो क्या किया
आ के दुनिया, में भी अगर
प्यार ना किया तो क्या किया
आ के दुनिया...

तूने चाँद पे भी हैं जमाए कदम
दरिया में भी घर है बनाया
पर क्या तूने इक रोते हुए
इनसां को है हँसना सिखाया
ऊपर वाला भी हँस के
तुमसे एक दिन ये पूछेगा
(दिल)
दिल ना लिया...

ये जीवन भी इक सर्कस है
अभी सीधे थे, अभी उल्टे
जिसे प्यार मिला वो सीधा हुआ
वरना लटके तो लटके
बस इतनी सी बात है सच्ची
तू भी इसको मान ले
(दिल)
दिल ना लिया (लिया)
दिल ना दिया (दिया)
दिल न लिया...

No comments:

Post a Comment